कार्यशैली में घोर लापरवाही पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी को किया  निलंबित

दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार कारवाई करते आ रहे हे , इस बार बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी पर कारवाई हुई हे। दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़गांव थाना की थानाध्यक्ष (पु०अ०नि०) विनीता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी( बिरौल ) प्रभाकर तिवारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि बड़गांव थाना कांड संख्या-95/26 और कांड संख्या-96/26 के निष्पादन एवं कार्यशैली में थानाध्यक्ष विनीता कुमारी द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस लापरवाही के आधार पर थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की सिफारिश वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को भेजी थी।

एसडीपीओ बिरौल की अनुशंसा के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने कड़ा रुख अपनाते हुए पु०अ०नि० विनीता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा तय किया गया है।