खुदीराम बोस की शहादत को अधिवक्ताओं ने किया नमन
दरभंगा/विधि संवाददाता।
जिला बार एसोसिएशन भवन, दरभंगा में मंगलवार को देश की आजादी की लड़ाई के अमर शहीद एवं सबसे कम उम्र के क्रांतिकारियों में शामिल खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अमर शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

