एसएसपी ने थाना आईटी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि के दिए निर्देश
एसएसपी ने थाना आईटी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि के दिए निर्देश
एसएसपी ने थाना आईटी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के पीसी प्रभारी सह आईटी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं का ससमय तामिला करने और न्यायालय से मांगी गई कांड दैनिकी निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में थाना स्तर पर स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट समेत अन्य संबंधित दस्तावेजों की सीसीटीएनएस में वास्तविक समय में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। कांड से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो और फोटो को नियमानुसार ई-साक्ष्य एप पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया। पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार सीसीटीएनएस पर अपलोड करने तथा ई-समन से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया।
एसएसपी ने सभी थानों में दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के अंदर एससीआरबी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं, क्राइमैक के माध्यम से जीरो एफआईआर दूसरे राज्यों में भेजने, आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को सीसीटीएनएस में अपलोड करने के साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में क्राइमैक/आईसीजेएस पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी थाना आईटी प्रभारियों को साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तकनीकी प्रणालियों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर अभिलेखों का समयबद्ध एवं अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित करें।
सोलर मेले में 118 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया आवेदन , 34 लोगों ने सोलर लोन के लिए बैंकों में जमा किए आवेदन, बेहतर काम करने वाले चार बैंक और छह वेंडर सम्मानित