सोलर मेले में 118 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया आवेदन , 34 लोगों ने सोलर लोन के लिए बैंकों में जमा किए आवेदन, बेहतर काम करने वाले चार बैंक और छह वेंडर सम्मानित
सोलर मेले में 118 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया आवेदन , 34 लोगों ने सोलर लोन के लिए बैंकों में जमा किए आवेदन, बेहतर काम करने वाले चार बैंक और छह वेंडर सम्मानित
सोलर मेले में 118 उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया आवेदन ,
34 लोगों ने सोलर लोन के लिए बैंकों में जमा किए आवेदन, बेहतर काम करने वाले चार बैंक और छह वेंडर सम्मानित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नाका नंबर-05 स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर-सह-सोलर लोन मेला आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने और सोलर लोन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
मेले में 118 घरेलू उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आवेदन किया। वहीं, सोलर लोन लेने के इच्छुक 34 उपभोक्ताओं ने विभिन्न बैंकों में ऋण के लिए आवेदन जमा किया। उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने, अनुदान, बैंक ऋण, आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभ की जानकारी दी गई।
मेले में अधिकृत सोलर वेंडरों ने स्टॉल लगाकर रूफटॉप सोलर पैनल की प्रदर्शनी की। वेंडरों ने उपभोक्ताओं को पैनल की गुणवत्ता, क्षमता, लागत और स्थापना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। सोलर लोन की सुविधा उपलब्ध कराने और उपभोक्ताओं को ऋण से जोड़ने में भारतीय स्टेट बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चार बैंक और छह वेंडर सम्मानित
सोलर लोन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली शिवधारा, ईनाय, कादिराबाद और पीएनबी कामेश्वर नगर स्थित बैंक शाखाओं को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह वेंडरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें एमएन एनर्जी एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, दरभंगा; सोलर पावर सनराइज रिन्यूएबल एनर्जी; ओएमएस सोलर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड; एडीपी रिन्यू पावर और फ्लावरफिज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सोलर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और सोलर वेंडरों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम सेवा मिल सके।
उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर योजना से घरेलू उपभोक्ता स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। इससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित विद्युत विभाग के सभी अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने दरभंगा पहुंची पटना की टीम, वन स्टॉप सेंटर, पालनाघर व महिला सशक्तीकरण केंद्र का किया निरीक्षण, महिला पुलिसकर्मी की अतिरिक्त व्यवस्था पर जोर
एसएसपी ने थाना आईटी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि के दिए निर्देश