पत्नी से मारपीट मामले में पति गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पत्नी से मारपीट मामले में पति गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पत्नी से मारपीट मामले में पति गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ललापट्टी गांव में पत्नी से मारपीट के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। मधु कुमारी ने अपने पति के खिलाफ घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी पति रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता मधु कुमारी की शिकायत पर कांड संख्या 187/25 दर्ज की गई थी। इस मामले में जयदेवपट्टी गांव निवासी स्व. सियाराम ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार, प्राथमिकी में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।