भरवाड़ा में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार सेंटरिंग मिस्त्री की मौत
भरवाड़ा में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार सेंटरिंग मिस्त्री की मौत
भरवाड़ा में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार सेंटरिंग मिस्त्री की मौत
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
जाले-अतरबेल पथ पर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में मंगलवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सेंटरिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो में उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड एक नसीरगंज निस्ता निवासी अमरनाथ दास (45) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमरनाथ दास बाइक से सेंटरिंग का काम कर रजा चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत भरवाड़ा के भगवती स्थान मंदिर के निकट श्याम चौक की ओर से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को चकमा दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर के ट्रेलर की चपेट में आ गई। जिसमे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ईंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर ली है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।