दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिरौल के रोहाड़ गांव से कार में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिरौल के रोहाड़ गांव से कार में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बिरौल के रोहाड़ गांव से कार में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रोहाड़ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप छापेमारी कर एक स्विफ्ट वीडीआई कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहाड़ गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम गश्ती दल को मौके के लिए रवाना किया गया।
गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे एएसआई देवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। मौके पर मौजूद स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: MH 03 Z 8681) की जब तलाशी ली गई, तो उससे भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब और कार दोनों को जब्त कर लिया और थाने ले आई। उक्त कार से जब्त किए गए सभी विदेशी शराब (विस्की) 180 एमएल का 444 पीस,लगभग 80 लीटर पाया गया।फिलहाल पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक और शराब तस्करी के इस धंधे में शामिल तस्करों का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।