पटना में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 10 हजार लोगों ने लहराया राष्ट्रध्वज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व
पटना में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 10 हजार लोगों ने लहराया राष्ट्रध्वज, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व
पटना में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 10 हजार लोगों ने लहराया राष्ट्रध्वज,
जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नेतृत्व
दस्तक 7 मीडिया /पटना
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को पटना में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली यात्रा में करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ मार्च किया।
यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक जेपी गोलंबर से हुई और यह कारगिल चौक तक पहुंची। रास्ते भर तिरंगा लहराते लोगों का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान को लेकर कहा कि “भारत बिना वजह नहीं लड़ता, लेकिन अगर किसी ने आंख दिखाई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।” उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी ने आयोजन को भव्य बना दिया।
आबकारी पुलिस की हिरासत से दलित युवक के लापता होने की जांच अब सीबीआई के हवाले, पटना हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भोजपुर एसपी को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का आदेश