14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, परिजनों ने पुलिस को दिया आवेदन,पुरानी रंजिश पर गहराया शक

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

सोमवार की सुबह स्कूल के लिए घर से निकली 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता की मां सीता देवी द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव के निवासी सीता देवी की 14 वर्षीय पुत्री 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:10 बजे अपने घर से प्रतिदिन की भांति नाश्ता कर और स्कूल बैग लेकर संतोबा पब्लिक स्कूल, डुमरी बिरौल के लिए निकली थी। वह सोमवार का व्रत रखी हुई थी। जब परिजन उसके फलाहार हेतु फल आदि लेकर स्कूल पहुंचे, तो विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि उनकी पुत्री आज स्कूल आई ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों और रिश्तेदारों पर पुरानी कानूनी रंजिश के कारण बालिका के अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है।