बेनीपुर अनुमंडल के महिनाम गांव मे 10 महीने बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण, खबर का हुआ असर
बेनीपुर अनुमंडल के महिनाम गांव मे 10 महीने बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण, खबर का हुआ असर
बेनीपुर अनुमंडल के महिनाम गांव मे 10 महीने बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण, खबर का हुआ असर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
महिनाम गांव में काली मंदिर से पछवारी टोला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। करीब 1.400 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास लगभग 10 महीने पहले हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क निर्माण में हो रही देरी और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या को लेकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीण राजन कुमार झा ने इसके लिए स्थानीय विधायक, ग्रामीण कार्य मंत्री, दरभंगा जिला प्रभारी मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होने से अब ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।