बिरौल में वाहन जांच के दौरान पुलिस से बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा, आर्मी का जवान बताकर धौंस जमाने वाले दो युवक गिरफ्तार
बिरौल में वाहन जांच के दौरान पुलिस से बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा, आर्मी का जवान बताकर धौंस जमाने वाले दो युवक गिरफ्तार
बिरौल में वाहन जांच के दौरान पुलिस से बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा, आर्मी का जवान बताकर धौंस जमाने वाले दो युवक गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ स्थित एसएच-56 मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस बल के साथ बदसलूकी करने,और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुद को आर्मी का जवान बताने वाले युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि थाना में पदस्थापित परि०पु०अ०नि० भार्गवी कुमारी 10 अगस्त 2026 को समय दोपहर लगभग 1:05 बजे वह सशस्त्र बल के जवानों के साथ डुमरी मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थीं। उसी दौरान दो व्यक्ति हाथ में डंडा और प्लास्टिक कवर में रखा हैमर ड्रिल मशीन का लोहे का बीट लेकर वहां पहुंचे और वाहन जांच में बाधा उत्पन्न करने लगे। जब पुलिस पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, तो वे पुलिस बल से उलझ गए, और खुद को जम्मू-कश्मीर में तैनात आर्मी का जवान बताकर धौंस जमाने लगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद दोनों युवक अपनी जिद्द पर अड़े रहे और हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि दोनों की पहचान दिवाकर पासवान (उम्र 29 वर्ष, साकिन- पटनिया,थाना- बिरौल, जिला- दरभंगा जो खुद को आर्मी का जवान बता रहा था। सुमनजी मंडल उम्र 26 वर्ष,साकिन- पटनिया, थाना- बिरौल, जिला- दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी दिवाकर पासवान के पास से लगभग डेढ़ फीट लंबा लकड़ी का डंडा और प्लास्टिक कवर में रखा 10 इंच का हैमर ड्रिल मशीन का लोहे का बीट विधिवत जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।