हर माह की 10 तारीख को मिलेगा पेंशन, दरभंगा के 3.82 लाख पेंशनधारियों के खाते में 43.10 करोड़ रुपये

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा  /

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

दरभंगा जिले में इस योजना के तहत 3,82,149 पेंशनधारियों के खातों में 43 करोड़ 09 लाख 96 हजार 400 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले के पात्र पेंशनधारियों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी ने पात्र पेंशनधारियों से अपील की कि जो लोग अब तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ से वंचित हैं, वे आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम योजना में जुड़वाएं और पेंशन का लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी कौशल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित पेंशनधारी मौजूद थे।