अलीनगर में 577 ग्राम गांजा के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

अलीनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 577 ग्राम गांजा के साथ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के शहजौली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से 577 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. आले अकबर, पिता अली अकबर, ग्राम रूपसपुर तथा मो. मंजर आलम, पिता मो. अब्दुलबारी, ग्राम धमाशाइन के रूप में हुई है। दोनों राजुला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

अलीनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और इसकी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।