चार हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश

दस्तक 7 मीडिया /नई दिल्ली 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में चार उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इसके साथ ही दो न्यायाधीशों के तबादले की भी अनुशंसा की गई है।

मुख्य न्यायाधीश पद के लिए सिफारिशें मे

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव — दिल्ली हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे — बॉम्बे हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी — इलाहाबाद हाईकोर्ट से बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा — पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से इसी हाईकोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश।

दो न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की गई हे इसमें  न्यायमूर्ति मानस रंजन पाठक उड़ीसा हाईकोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट एवं न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र उड़ीसा हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट।

कॉलेजियम की सिफारिशें अब केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर पर जाएंगी। केंद्र की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति की ओर से नियुक्ति संबंधी वारंट जारी होने पर ये नियुक्तियां प्रभावी होंगी।