सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
दस्तक 7मीडिया /दीपक कुमार
सावन के दूसरे सोमवार को गायघाट और बेनीबाद महादेव मंदिर समेत देशभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के कपाट खुलते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों और शिवभक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और पंचामृत अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तों का तांता लगा रहा।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भीड़ और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।