बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1404 लीटर जब्त शराब पर चला प्रशासनिक हथौड़ा
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1404 लीटर जब्त शराब पर चला प्रशासनिक हथौड़ा
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1404 लीटर जब्त शराब पर चला प्रशासनिक हथौड़ा
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए बिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में बिरौल थाना परिसर में बड़ी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब को कानूनन विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों के दौरान कुल 7 कांडों (मामलों) में जब्त की गई 1404 लीटर अवैध देशी व विदेशी शराब को अंचलाधिकारी कुमारी सरीता रानी बिरौल की आधिकारिक उपस्थिति में जेसीबी से पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सरकारी दिशानिर्देशों के तहत संपन्न कराई गई।
अंचलाधिकारी कुमारी सरीता रानी और थानाध्यक्ष चन्द्र मणी बिरौल जिनकी देखरेख में शराब के विनिष्टीकरण का कार्य पूरा हुआ। थाने के कई ग्रामीण पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान इस दौरान मुस्तैद रहे। थानाध्यक्ष चंद्र मणि ने बताया कि शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी शराब माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान जारी रहेगा।