कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, मब्बी के गेहुँमी के पास मद्यनिषेध टीम ने की छापेमारी, वाहन भी जब्त
कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, मब्बी के गेहुँमी के पास मद्यनिषेध टीम ने की छापेमारी, वाहन भी जब्त
कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार,
मब्बी के गेहुँमी के पास मद्यनिषेध टीम ने की छापेमारी, वाहन भी जब्त
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
मब्बी थाना क्षेत्र के गेहुँमी के निकट मद्यनिषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार से 172.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। टीम ने शराब लदी कार को भी जब्त कर लिया है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर गेहुँमी के पास कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।