हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, घर के पीछे जमीन में गड़ा देशी कट्टा बरामद
हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, घर के पीछे जमीन में गड़ा देशी कट्टा बरामद
हथियार के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, घर के पीछे जमीन में गड़ा देशी कट्टा बरामद
दस्तक 7मीडिया /बिरौल
गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ फोटो सामने आने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान गनौन गांव निवासी क्रांति कुमार, पिता राजेंद्र चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के पिछले दरवाजे के पीछे जमीन में गाड़कर रखा गया एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया।डीएसपी बिरौल ने इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी हे।
पुलिस के अनुसार, नौ अगस्त को गुप्तचर के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में हथियार लिए दिखाई दे रहा था। फोटो के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम गनौन गांव स्थित क्रांति कुमार के घर पहुंची, जहां वह मौजूद मिला।
पुलिस ने हथियार वाली तस्वीर दिखाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान क्रांति कुमार ने बताया कि उक्त हथियार घर के पिछले दरवाजे के पीछे जमीन के अंदर गाड़कर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कर एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया।
अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने क्रांति कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल
थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवींद्र प्रसाद चौधरी, महिला सिपाही 1999 खुशबू कुमारी, महिला सिपाही 1825 प्रीती कुमारी और सिपाही 1578 विशाल कुमार।
अवैध हथियार के मामले में घनश्यामपुर थाना पुलिस की हाल के दिनों में तीसरी कार्रवाई है।