बेनीबाद के हनुमान नगर में नहीं मिली सरकारी सहायता, ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल
बेनीबाद के हनुमान नगर में नहीं मिली सरकारी सहायता, ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल
बेनीबाद के हनुमान नगर में नहीं मिली सरकारी सहायता, ग्रामीणों ने बनाया चचरी पुल
दीपक कुमार/ गायघाट
प्राकृतिक आपदा बाढ़ के कारण वैसे तो क्षेत्र के सभी गांव त्रस्त हैं। आदमी के भोजन पानी पशुओं के चारा एवं बाढ़ के पानी से घिर जाने के कारण लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। कुछ लोग तो जैसे-तैसे पानी में तैरकर ऊंचे जगहों पर शरण ले रखी है। कुछ लोग अपनी जिदगी की गाढ़ी कमाई से बनाए गए आशियाना को छोड़ने को कतई तैयार नहीं है। सरकार के द्वारा नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों ने थक हारकर घर में जाने आने की व्यवस्था खुद कर रहे हैं। गायघाट प्रखंड की कांटा से हनुमान नगर में लोगो ने घर से आने-जाने के लिए बांस की चचरी का निर्माण कर आवागमन शुरू किया है। गांव को बाढ़ के पानी ने हर तरफ से घेर रखा है।