गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने को अंतरराज्यीय समन्वय पर जोर
गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने को अंतरराज्यीय समन्वय पर जोर
गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने को अंतरराज्यीय समन्वय पर जोर
दस्तक 7 मीडिया /पटना।
ज्ञान भवन, पटना में शनिवार, 8 अगस्त को गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी के मुद्दे पर पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन सह परामर्श का एक दिवसीय आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों के साथ सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम तथा अंतरराज्यीय समन्वय को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधियों ने गुमशुदा बच्चों की पहचान, उनकी सुरक्षित बरामदगी और पुनर्वास के साथ-साथ मानव तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं समन्वयक बिहार के महाधिवक्ता श्री एस.डी. संजय रहे, जबकि बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार सह-संयोजक की भूमिका में रहे। सम्मेलन के अंत में अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार श्रीमती के. सुहिता अनुपम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।