छूटे टोलों में जल्द बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, मंत्री ने दिए निर्देश, जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों का सर्वे कर प्राक्कलन बनाने को कहा, लंबित मरम्मति कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
छूटे टोलों में जल्द बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, मंत्री ने दिए निर्देश, जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों का सर्वे कर प्राक्कलन बनाने को कहा, लंबित मरम्मति कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
छूटे टोलों में जल्द बहाल होगी पेयजल आपूर्ति, मंत्री ने दिए निर्देश,
जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों का सर्वे कर प्राक्कलन बनाने को कहा, लंबित मरम्मति कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर शनिवार को जिला अतिथि गृह में बैठक हुई। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी की अध्यक्षता और जिलाधिकारी कौशल कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में जिले में पेयजलापूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंत्री ने विभागीय अभियंताओं को छूटे हुए टोलों में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में तकनीकी या अन्य कारणों से पानी की आपूर्ति बाधित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों को जलापूर्ति से वंचित टोलों का सर्वे कराने और जरूरत के अनुसार प्राक्कलन तैयार कर जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के कुछ ऐसे वार्डों को भी चिह्नित किया गया, जहां वर्तमान में पेयजल की अधिक समस्या है। इन क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई कर जलापूर्ति बहाल करने को कहा गया।
मंत्री ने मरम्मति एवं सम्पोषण से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और स्थल निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेने का निर्देश दिया।
बैठक में यह भी बताया गया कि कुछ योजनाओं के स्थल परिवर्तन को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, दरभंगा की ओर से विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री ने इस प्रस्ताव पर विभागीय स्तर से आवश्यक अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया।
मंत्री और जिलाधिकारी ने अभियंताओं व क्षेत्रीय पदाधिकारियों को नियमित स्थल भ्रमण कर योजनाओं में तेजी लाने तथा आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत समेत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
भरवाड़ा मे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर चला जिला प्रशासन का चला बुलडोजर
घाट गोद लेंगे कॉलेज वॉलंटियर, युवाओं के भरोसे नदी संरक्षण की मुहिम, हर घर तिरंगा अभियान के साथ चलेगा स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान, 40 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प