भरवाड़ा मे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर चला जिला प्रशासन का चला बुलडोजर 

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत में शनिवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण के ख़िलाफ़ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ अंकुर राय सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी की मदद से दो दुकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया बताया जाता है कि अतिक्रमण वाद संख्या 02/22-23 के तहत की मामले को लेकर कई वर्षों से कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। जिसके बाद डीएम के आदेश पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस के तहत 3 अगस्त तक ख़ुद से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। जिसके बाद आज प्रशासनिक स्तर से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जाले अतरबेल रोड पर भीषण जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस बल जाम को हटाने का प्रयास करते रहे। वही इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो को भीड़ लगी रही।