बिरौल में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन का छापा,तीन सेंटर सील, संचालकों में मचा हड़कंप

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सुपौल-बाजार में गैर-कानूनी तरीके से चलाए जा रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज और अनुमंडल अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ योगेन्द्र प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस औचक छापेमारी से पूरे इलाके के अवैध क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रशासन को लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि सुपौल-बाजार के चार अलग-अलग गुप्त व घने ठिकानों पर बिना किसी वैधानिक मान्यता के धड़ल्ले से अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शशांक राज के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और चिन्हित ठिकानों पर अचानक दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान जब प्रशासनिक टीम ने सेंटरों का निरीक्षण किया तो जय माता दी,पटना ऑलट्रा साउंड सेंटर और हॉस्पिटल रोड स्थित ऑलट्रा साउंड सेंटर पर डॉक्टर के अनुपस्थिति में जांच किया जा रहा था।
इन तीनों सेंटर को सील कर दिया गया है। और बंगराहटा रोड स्थित सेंटर पर कुछ नहीं पाया गया, फिर भी संचालक को सोकॉज किया गया है।
मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने की पुष्टि होते ही टीम ने कड़ा रुख अपनाया और तीन अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को विधिवत रूप से सील कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र प्रसाद तथा प्रधान लिपिक सुशील चंद्र मिश्रा मुख्य रूप से मुस्तैद रहे।
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध स्वास्थ्य केंद्र संचालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध ऑलट्रा साउंड संचालक को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।