मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, महिंद्रा पिकअप और वैगनआर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार।
मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, महिंद्रा पिकअप और वैगनआर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार।
मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, महिंद्रा पिकअप और वैगनआर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार।
दीपक कुमार/
बिहार में शराबबंदी के बीच पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही दो गाड़ियों को जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई सकरा थाना क्षेत्र के बाज़ी चौक पर हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और बाज़ी चौक पर नाकाबंदी कर महिंद्रा पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर: HR062A7460) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान गाड़ी से ‘ऑफिसर्स चॉइस’ (Officer’s Choice) ब्रांड की 10 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
अजय कुमार (चालक) – निवासी: सोनीपत, हरियाणा
मोहम्मद जियाउल – निवासी: चकसीकन, जिला वैशाली
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
दूसरी बड़ी कार्रवाई कुढ़नी के मानकोली थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहाँ भी गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता और तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
मानकोली थाना क्षेत्र में एक मारुति सुजुकी वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR06Y7207) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से भी भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से गाड़ी के चालक चंद्रदीप मांझी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन सहित शराब को जब्त कर लिया गया है।
दोनों ही मामलों में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।