दरभंगा संजय कुमार राय

प्रखंड क्षेत्र सिंहवाड़ा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जेडीयू के चर्चित नेता विरदीपुर निवासी अता करीम को सिंहवाड़ा के अंचलाधिकारी ने अपने आदतों मे सुधार लाने की हिदायत दी हैं।इस बाबत सीओ  ने  पत्र देते हुये कहा हैं कि आपको अंतिम रूप से स्मारित किया जाता हैं कि आप अपने प्रवृति पर रोक लगा ले अन्यथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा आपके विरुद्ध कारवाई की जाएगी। इस बाबत सीओ ने नेता अता करीम समेत थानाध्यक्ष ,सदर अनुमंडलाधिकारी ,अपर समाहर्ता समेत जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया हैं।

दिये पत्र मे सीओ का कहना हैं कि अस्वीकृत दाखिल खारिज के मामले को दाखिल खारिज कराने के लिये उनके द्वारा सीओ समेत अंचल के कर्मियों पर दबाव बनाया जाता हैं। उन्होंने कहा हैं कि विगत कई माह से दूसरे के जमीन को दाखिल खारिज कराने के लिये आतुर हैं। उनके द्वारा प्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाया जाता हैं और अंचल कार्यालय के कर्मियों पर दबाव बनाया जाता हैं। सीसीटीवी कैमरे मे उन्हें अक्सर देखा जा रहा हैं। आवेदन मे कहा गया हैं कि अस्वीकृत दाखिल खारिज के आवेदन पर उनके द्वारा फिर से आवेदन दिया जाता हैं ,जो उनके गलत मंशा और अनैतिक लाभ को लेना दर्शाता हैं। सीओ ने पत्र मे कहा हैं कि अंचल कर्मियों द्वारा शिकायत की जाती हैं कि श्री करीम द्वारा कार्यालय मे रखें अभिलेखों ,संचिकाओं का अवलोकन बिना अनुमति के की जाती हैं। इस कारण अभिलेखों और संचिकाओं का गायब होने का खतरा बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के उनके द्वारा सरकारी कागजों का अवलोकन करना सरकार के नियम के विरुद्ध हैं।
सीओ ने कहा हैं कि प्रत्येक शनिवार को थानाध्यक्ष के साथ बैठक होती हैं इसमें दोनों पक्षों के कागजात भी रहते हैं। ऐसे मे यह खतरा बना रहता हैं कि कोई महत्वपूर्ण कागजात गायब ना हो जाय। इसी कारण सीओ ने अंतिम चेतावनी देते हुये अता करीम को अपनी आदतों मे सुधार लाने को कहा हैं अन्यथा कारवाई की चेतावनी दे दी हैं।

इधर नेता अता करीम ने कहा हैं कि यह बकवास हैं।उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय मे बहूत ही उल्टे सीधे काम होते हैं ,एक जनप्रतिनिधि होने के नाते गलत कामों को रोकना उनकी जवाबदेही हैं।