दरभंगा /संजय कुमार राय

बिजली विभाग द्वारा अलग अलग जगहों पर लगातार छापेमारी जारी हैं इसी क्रम मे विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के निर्देश पर एसटीएफ विक्रम कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा में लगातार अभियान जारी है और अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहें धारक पकड़े जा रहें हैं और उनपर जुर्माना ठोका गया  हैं । इसी क्रम मे कनीय विद्युत अभियंता बेला द्वारा मुहल्ला नया टोला सुंदरपुर लालबाग थाना विश्वविद्यालय के निवासी श्रीमती दीदार सफदर पति अरोज खान के आवासीय परिसर में चल रहे अवैध विद्युत विद्युत संबंध के कारण उन पर विद्युत चोरी के लिए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 11452 रुपए का जुर्माना ठोका गया हैं। इसके अलावा कनीय विद्युत अभियंता केवटी द्वारा ग्राम दरिमा थाना केवटी जिला दरभंगा के निवासी रामजी राम पिता बाबूजी राम के परिसर की जांच की गई उनके यहां पाया गया हैं कि इनका विद्युत संबंध 4448 रुपए बकाया होने पर विद्युत विच्छेद कर दिया गया था परंतु उनके द्वारा टोका फंसाकर बिना विभागीय अनुमति के विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी जिसके कारण इन पर बकाया के अलावे 9088 रुपए की राजस्व क्षति की आकलित की गई एवं प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी गांव के श्री मिथिलेश यादव पिता दर्शन यादव के घरेलू परसर की जांच की गई तो पाया गया कि उनके द्वारा बिना वैध विद्युत संबंध लिए एलटी लाइन से टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी जिससे विभाग को 20355 रुपए की क्षति हुई इसके लिए इन पर भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है , इसी गांव के रहने वाले रामकुमार मलिक पिता शशिधर मलिक के घरेलू परिसर की जांच की गई तो पाया गया कि इन पर 3120 रुपए का बकाया होने के कारण विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था परंतु यह भी टोका फंसाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे जिस कारण इन पर 9049 का जुर्माना एवं बकाया राशि 3120 रुपए की वसूली हेतु प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।