झांसा देकर पंडित को बुलाया और रास्ते में लूटा, मोबाइल, बाइक और जजमानी छीनकर भागे सभी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दस्तक 7 मिडिया, बड़गांव, दरभंगा।


दुकान उद्घाटन के नाम पर पंडित (पूजा-पाठ कराने वाले) को फोन कर बुलाने और रास्ते में हथियार/धमकी के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से उनका मोबाइल, बाइक और आवश्यक दस्तावेज (जजमानी बही) भरा बैग लूट लिया। थानाध्यक्ष विनिता कुमारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन और एफआईआर के अनुसार, पीड़ित मंटून झा (पिता: मंगल झा), जो कि धवोलिया (थाना, कुशेश्वरस्थान, जिला, दरभंगा) के निवासी हैं, को 24 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि कपड़े की दुकान का उद्घाटन करवाना है और उन्हें कोठी पुल के पास पहुंचने को कहा ताकि वहां से उन्हें रिसीव करके हलगांव चौक ले जाया जा सके।
सूचना मिलने पर मंटून झा अपने भाई नारायण कुमार झा के साथ मोटरसाइकिल (संख्या BR07AF5397) से कमला बांध के रास्ते होते हुए मनसारा पहुंचे। वहां से फोन पर मिले निर्देशानुसार जब वे कहुआ और हलगांव के बीच रास्ते से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित से उनका मोबाइल (नं.9534463364), उनकी मोटरसाइकिल और एक बैग छीन लिया। पीड़ित के अनुसार, छीने गए बैग में उनकी महत्वपूर्ण ‘जजमानी बही’ भी रखी हुई थी। पीड़ित को पूरा संदेह है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बुलाया था, उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष विनिता कुमारी ने बताया कि घटना के संदर्भ में बड़गांव थाना में कांड संख्या, 88/26, दिनांक, 25/07/2026 एफआईआर दर्ज किया गया। और सब-इंस्पेक्टर सुशील कुमार राय को इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस पीड़ित के मोबाइल कॉल डिटेल्स और बताए गए मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी /तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने के बाद मो० मसगूर आलम उर्फ तमन्ने, उम्र 23 वर्ष, साकिन अकबरपुर बेंक,थाना, बिरौल,जिला, दरभंगा।मुन्ना कुमार चौधरी उम्र 21 वर्ष,साकिन सुपौल बिरौल बस स्टैंड,थाना बिरौल,जिला,दरभंगा, प्रकाश मुखिया उम्र 25 वर्ष,साकिन, मिसी, थाना कुशेश्वर स्थान, जिला,दरभंगा तथा कृषणा कुमार, साकिन मिसी, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को देर रात गिरफ्तार कर लिया और इन बदमाशों के निशानदेही पर थानाध्यक्ष विनिता कुमारी के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता एस आई सुशील कुमार राय और अन्य पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल ने इस कांड में लूटा गया बाइक मिसी गांव से बरामद कर लिया।