बेनीबाद: एनएच 27 पर सियारी पुल के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

गायघाट से दीपक कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एनएच 27 पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के सियारी पुल के पास एनएच 27 की है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरोछा गांव निवासी ईश्वर यादव के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की जानकारी देते हुए बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।