मुंबई की अभिनेत्री के घर एक करोड़ की चोरी का खुलासा, दरभंगा से 51 लाख के जेवर व घड़ी ,नगदी बरामद।आरोपी गिरफ्तार,
मुंबई पुलिस ने सोनकी थाना क्षेत्र में की ताबड़तोड़ छापेमारी, चोरी के पैसों से जमीन खरीदने का भी आरोप; हार्डवेयर व्यवसायी को नोटिस
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
मुंबई की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री के घर हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र में बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 51 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सामान व नगदी बरामद किए हैं। इनमें लगभग 12.50 लाख रुपये की एक लग्जरी घड़ी तथा करीब 30 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के बिस्किट एवं नो लाख रुपये नगद शामिल हैं।मुंबई पुलिस ने घड़ी ,दो सोने के बिस्किट बरामद होने की पुष्टि की हें लेकिन नो लाख नगद बरामद होने की पुष्टि नहीं की हें ,हालांकि सूत्र बताते हें कि नो लाख नगद भी बरामद हुये हें ?
पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोठ मिट्टी निवासी कमलेश मुखिया के पुत्र चंदन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है।
बंद घर की कई दिनों तक की थी रेकी
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी चंदन मुखिया समुद्र किनारे के इलाके में घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करता था। इसी दौरान उसकी नजर अभिनेत्री लोपामुद्रा रावत के सांताक्रूज स्थित घर पर पड़ी। कई दिनों तक उसने घर की निगरानी की और रात में लगातार अंधेरा रहने के कारण यह सुनिश्चित किया कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद कथित तौर पर नशे की हालत में वह वेंटिलेटर के रास्ते घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक घर से 20 से 25 लाख रुपये नकद, दो सोने के बिस्किट, महंगी घड़ी तथा अन्य आभूषण चोरी किए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। घर लौटने पर अभिनेत्री ने चोरी का पता चलने पर मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
चोरी के पैसों से खरीदी जमीन, व्यवसायी को नोटिस
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी के पैसों से अपनी बहन के नाम दो कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस मामले में सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चौक निवासी हार्डवेयर व्यवसायी कैलाश साह से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर 10 अगस्त को सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
हालांकि कैलाश साह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहन के हिस्से की जमीन 44 लाख रुपये में बेची थी और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भुगतान चोरी के पैसों से किया गया है। उनका कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि जमीन चोरी के पैसे से खरीदी गई थी और रजिस्ट्री रद्द होती है, तो वह पूरी राशि वापस कर देंगे।
