दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में नशे के लिए कफ सिरप बेचने के आरोप में मेडिकल दुकान सील, उक्त मेडिकल स्टोर का लाईसेंस भी हो सकता हें रद्द।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में नशीले कफ सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लहेरियासराय थाना पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से एक मेडिकल दुकान को सील कर दिया। आरोप है कि दुकान से बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी व्यक्ति को मनमाने ढंग से अधिक मात्रा में कफ सिरप बेचा जा रहा था।इस कफ सिरप का प्रयोग बच्चें सूखे नशे की तौर पर कर रहे हें ,जिस कारण बिहार उड़ता पंजाब बनता जा रहा हें।नशे मे सुध -बुध खोकर बच्चें अपराध भी कर रहे हें ,इसी नशे के कारण एक युवक ने एक सप्ताह पहले दो राहगीर को गोली मार दिया था ,जिसका उद्भेदन पुलिस ने बुधवार को यानि 5अगस्त 26को किया हें।

