बिरौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज,अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी की समय सारणी, महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा
बिरौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज,अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी की समय सारणी, महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा
बिरौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज,अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी की समय सारणी, महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा
दस्तक 7 उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने हेतु बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी रूपरेखा तय की गई और सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 07:40 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।सामाजिक समावेश और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया कि महादलित टोलों में संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में गांव/टोलों के बुजुर्ग महादलित सदस्यों द्वारा ही झंडोत्तोलन कराया जाएगा।ध्वजारोहण कार्यक्रम से पूर्व ‘राजेन्द्र सरस्वती शिशु मंदिर’ के बच्चों द्वारा बैंड वादन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, ध्वजारोहण के समय ‘प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार’ की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा, जिसकी व्यवस्था उसी विद्यालय के संगीत शिक्षक करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने की पूरी व्यवस्था थानाध्यक्ष बिरौल द्वारा की जाएगी तथा परेड में भाग लेने वाले जवानों की टुकड़ी और संख्या तय की जा रही है। सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से समय निर्धारित कर राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करें और सुनिश्चित करें कि तिरंगा उल्टा न फहराया जाए।प्रशासन द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण के लिए निम्नलिखित समय निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है–शहीद भगत सिंह स्मारक, बस स्टैंड, सुपौल-बाजार, 07:50 AM, व्यवहार न्यायालय, बिरौल,08:05 AM। अनुमंडल पदाधिकारी का आवासीय कार्यालय, बिरौल,08:25 AM। बिरौल अनुमंडल कार्यालय परिसर,08:35 AM। अधिवक्ता संघ कार्यालय, बिरौल,08:50 AM। पुलिस निरीक्षण कार्यालय, बिरौल अनुमंडल,09:00 AM। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बिरौल,09:10 AM। थाना कार्यालय, बिरौल,09:20 AM। अवर निबंधक कार्यालय, बिरौल,09:30 AM |
प्रखंड कार्यालय, बिरौल,09:45 AM । अग्निशमन कार्यालय, बिरौल,10:00 AM| समीक्षा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बिरौल विकास कुमार को अनुमंडल कार्यालय, शहीद भगत सिंह स्मारक, बस स्टैंड आदि प्रमुख स्थलों की विशेष साफ-सफाई एवं रंग-रोगन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य समारोह के दिन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिरौल एवं गौड़ाबौरम यह सुनिश्चित करेंगे कि झंडा विधिवत और सही तरीके से बांधा गया हो। कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सुचारू संचालन का जिम्मा अमरदीप कुमार/अनिल कुमार मालाकार (कार्यपालक सहायक) को सौंपा गया है।
बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे अनुशासित एवं गरिमामय तरीके से मनाने की अपील की।
राशन कार्ड बनाने में नहीं हो देरी, पात्र लाभुकों को जल्द मिले लाभ : एसडीओ, समीक्षा बैठक में ई-केवाईसी तेज करने और लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश
जनता कोशी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए उत्प्रेरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ज्ञान, शोध और मौलिक चिंतन से ही गढ़ी जाती है सफलता की नई इबारत–डॉ.सूर्यनारायण पांडे