दरभंगा में 2,106 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 19 लाख रुपये की शराब नष्ट, मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराबबंदी कानून के सख्त पालन का दिया संदेश
दरभंगा में 2,106 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 19 लाख रुपये की शराब नष्ट, मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराबबंदी कानून के सख्त पालन का दिया संदेश
दरभंगा में 2,106 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 19 लाख रुपये की शराब नष्ट,
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराबबंदी कानून के सख्त पालन का दिया संदेश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त 2,106.730 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया। नष्ट की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 19 लाख रुपये बताया गया है।
जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई 5 अगस्त को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग परिसर में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप की गई। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि नष्ट की गई शराब में 300.900 लीटर देशी शराब, 1,449.330 लीटर विदेशी शराब तथा 356.500 लीटर बीयर शामिल है।
उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री सोनल कुमार महतो और उनकी उपस्थिति में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।
ऑपरेशन ‘विधि पालक’ के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, बहेड़ा में ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान, साइबर अपराध, मानव तस्करी व महिला-बाल सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
कुशेश्वरस्थान पूर्वी में खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन व किसान सभा की बैठक, 10 अगस्त के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा