सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने मैदान में उतरे ग्रामीण एसपी, बड़गांव और जमालपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली को परखने के उद्देश्य से साक्षी कुमारी (ग्रामीण एसपी) ने एक्शन मोड में दिखते हुए बड़गांव थाना और जमालपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। देर रात हुए इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाने की सुरक्षा, व्यवस्था और ऑन-ड्यूटी तैनात अधिकारियों की कार्यशैली का गहराई से विश्लेषण किया। आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ के वाहनों और उस पर तैनात पुलिसकर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया समय और तैयारियों को परखा गया, ताकि आम जनता को संकट के समय तुरंत मदद मिल सके। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए देर रात की गश्ती व्यवस्था की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति और उनकी सतर्कता को बारीकी से देखा गया।
थाने में ऑन-ड्यूटी तैनात अधिकारियों और कर्मियों की कार्यशैली, डायरी प्रविष्टि तथा हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। हाजत में बंद कैदियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने रात्रि गश्ती और ओ०डी० ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड पर रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और आम जनमानस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण एसपी ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए उन्हें मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।