दरभंगा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थाने मे तैनाती ,कार्यहित में तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, कई थानों को मिले नए पुलिसकर्मी

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में 6 अगस्त 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार केवटी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मो. लुकमान खाँ का तबादला मब्बी थाना किया गया है, जबकि एपीएम थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन को वाजितपुर थाना भेजा गया है।
इसके अलावा पुलिस केन्द्र, दरभंगा में पदस्थापित 22 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। इनमें नदी थाना, बड़गांव, तिलकेश्वर, जमालपुर, नेहरा, वाजितपुर, मनीगाछी, सकतपुर, अलीनगर, जाले, सिमरी, मोरो, विशनपुर, हायाघाट, भालपट्टी, सोनकी, केवटी, एपीएम, घनश्यामपुर तथा कुशेश्वरस्थान थाना शामिल हैं।
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
मुंबई की अभिनेत्री के घर लाखों की चोरी का तार दरभंगा से जुड़ा, सोनकी में मुंबई पुलिस की बड़ी छापेमारी,साढ़े बारह लाख की घड़ी बरामद ,सोने के बिस्कुट ,नगदी के तालाश मे मुंबई पुलिस,एक आरोपी गिरफ्तार।