मुंबई की अभिनेत्री के घर लाखों की चोरी का तार दरभंगा से जुड़ा, सोनकी में मुंबई पुलिस की बड़ी छापेमारी,साढ़े बारह लाख की घड़ी बरामद ,सोने के बिस्कुट ,नगदी के तालाश मे मुंबई पुलिस,एक आरोपी गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज /संजय कुमार राय 

मुंबई की प्रसिद्ध हीरोइन के घर करीब -एक करोड़ की हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने दरभंगा जिला के सोनकी थाना क्षेत्र मे बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की ,इस दौरान करीब साढ़े बारह लाख  की एक घड़ी बरामद की हें ,और भी चोरी गई सामानों की बरामदगी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हें।वहीं एक आरोपी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने पकड़ा हें जिसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जाएगी ,वहीं सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चौक पर हार्डवेयर व्यवसायी कैलाश साह को भी हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ की हें और नोटिस देकर फिलहाल छोड़ दिया हें लेकिन दस अगस्त को शांताक्रूज पुलिस स्टेशन पर उसे  हाजिरी देने के लिये बुलाया गया हें।कैलाश पर आरोप हें कि चोरी के रुपये से आरोपी ने उसकी जमीन खरीदी हें,जबकि कैलाश इस आरोप से इनकार कर रहा हें ,उसका कहना हें कि उसकी वहन के घर बने दो कट्ठे जमीन को उसने 44लाख मे बेचा था ,अगर वह जमीन चोरी के पैसों से खरीदा गया हें ,तों कैलाश का कहना हें कि उसे यह नहीं पता था,जमीन के रजिस्ट्री को केन्सिल कर दिया जाता हें तों वह सभी पैसे लौटा देगा।

बताया जा रहा हें कि मुंबई के सांताक्रूज स्थित एक्ट्रेस लोपम मुद्रा रावत के घर सोनकी थाना क्षेत्र के गोठ मिट्टी निवासी कमलेश मुखिया के पुत्र चंदन मुखिया ने करीब एक करोड़ मूल्य के नगदी व जेवरात चोरी कर घर भाग आया था जिस मामले मे मुंबई के शांताक्रूज पुलिस स्टेशन मे चोरी का मामला दर्ज किया गया था ,इसी मामले मे पुलिस दरभंगा पहुंची थीं।घड़ी के अलावे बीस -बाईस लाख नगदी ,सोने के दो बिस्किट ,एवं अन्य जेवरों के चोरी की बात कहीं जा रही हें,जिसकी कीमत एक करोड़ के करीब बताई जा रही हें।

मुंबई पुलिस का कहना हें कि इस मामले मे फिलहाल कारवाई चल रही हें ,और भी मामले सामने आने संभावना हें।मुंबई पुलिस कह रही हें कि घड़ी जिसके यहां से बरामद हुई हें उसे भी नोटिस दिया गया ,सोने के बिस्किट या अन्य समान चंदन द्वारा कहां कहां बेचा गया हें ,इस बात की जानकारी जुटाई जा रही हें ,मुंबई पुलिस ने कहा कि कारवाई पूरी होते ही मीडिया को भी पूरी जानकारी दी जाएगी।

सोनकी थानाध्यक्ष ने कहा कि मुंबई पुलिस आई हें और जगह जगह छापेमारी कर रही हें,उन्होंने कहा कि अबतक साढ़े बारह लाख की एक घड़ी बरामद हुई  हें ,यहां बता दें कि मुंबई पुलिस छापेमारी तों कर रही हें ,लेकिन स्थायी पुलिस को साथ मे लेकर किसी ठिकाने पर नहीं ले जा रही हें ,इस कारण अगर कहीं भी अप्रिय घटना घटी तों बिहार पुलिस की बदनामी हो सकती हें।मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हें।