उछटी मध्य विद्यालय में सहयोग शिविर का भव्य आयोजन,क्षेत्रीय विधायक अतिरेक कुमार ने किया उद्घाटन, एडीएम ने बताई लाभ,

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

­

ग्राम पंचायत उछटी के मध्य विद्यालय परिसर में एक विशाल सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विधायक अतिरेक कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर के निरीक्षण के क्रम में एडीएम (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिविर के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने आम जनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और इस सहयोग शिविर के माध्यम से सीधे मिलने वाले लाभों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर मुखिया मिथलेश कुमार, बीडीओ प्रदीप कुमार झा,सीओ कुमारी सरिता रानी,पीओ मनरेगा सुरेश कुमार भगत,थानाध्यक्ष चन्द्र मणी,राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार झा,बीस सूत्री अध्यक्ष कमरान खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मी और आम लोग मौजूद थे। एडीएम सलीम अख्तर ने बताया कि ग्राम पंचायत उछटी के शिविर में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें राजस्व विभाग में 09,पंचायती राज विभाग में 06, विद्युत विभाग में 01, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 01 तथा 02 अन्य विभागों में आवेदन प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।