बहेड़ा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, शराब से लदी कार भी जब्त; अन्य आरोपितों की तलाश जारी
बहेड़ा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, शराब से लदी कार भी जब्त; अन्य आरोपितों की तलाश जारी
वाहन जांच में 108 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,
बहेड़ा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, शराब से लदी कार भी जब्त; अन्य आरोपितों की तलाश जारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध थाना, बेनीपुर की टीम ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के बाबा डीहवार चौक (भरथा चौक के आगे) पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
‘पुष्पा’ स्टाइल में शराब तस्करी का भंडाफोड़: ट्रक के अंदर बना रखा था गुप्त केबिन, ऊपर मिट्टी की बोरियों से छिपाई थीं 12,356 बोतल, कई लाख रुपये की विदेशी शराब, 18 चक्का ट्रक, बाइक और मोबाइल जब्त