खाकी वर्दी मे कथित प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर ??? जिला  पुलिस के अनुशासन पर उठे सवाल, निजी संबंधों के आरोपों से विभाग में चर्चाओं का दौर जारी 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

 पुलिस विभाग मे इन दिनों कुछ पुलिसकर्मियों के निजी संबंधों को लेकर लग रहे आरोपों और विभाग के भीतर चल रही चर्चाओं के कारण सुर्खियों में है।अगर ऐसा ही होता रहा तों विभाग के अनुशासन पर खतरे की यह घंटी हें ,इस कारण परिवार तों टूटते ही हें ,कई जिंदगी भी खराब होती हें ,ऐसे मे पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को कड़े नियम बनाकर शख्त कदम उठाने की जरूरत हें ?

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना में तैनात एक महिला होमगार्ड के पति ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उन्हें और उनके बच्चे को छोड़कर निजी संबंध बनाकर थाने के एक चालक के साथ रह रही हैं। आवेदन में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।यह तों महिला होमगार्ड ओर थाने के चालक की बात हें ,इस जिला मे इन दिनों एक डीएसपी के महिला सिपाही के निजी संबंधों की भी चर्चा हें ,इस रेंक के पदाधिकारी अगर ऐसी करतूत मे लिप्त होते हें तों विभाग का भगवान ही मालिक हें।कई एसआई और थानेदार के भी प्रसंग सामने आते हें ,लेकिन विभाग की बदनामी नहीं हो ,इस कारण वरीय पदाधिकारी भी समझा -बुझाकर आंख बंद कर लेते हें ?डीएसपी कार्यालय मे ही तैनात एक सिपाही ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया कि डीएसपी साहब प्रेम मे पागल हो गये हें ,रात के अंधेरे मे अपनी प्रेमिका सिपाही के साथ हेलमेट लगाकर बाजार के गलियों /सड़कों पर सादे लिबास मे निकल जाते हें और रेस्टोरेंट मे खाना खाकर देर रात लौट जाते हें ,गलीमत यह हें कि सादे लिबास मे रहने के कारण कोई पहचान नहीं पाता हें और पहचान छुपा रह जाता हें ?लेकिन ऐसी करतूतों का भांडा एक ना एक दिन जरूर फूटता हें।यहां बता दें कि हाल के दिनों मे बिरौल थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी से जुड़े प्रेम विवाद का मामला भी चर्चा में रहा, जिसमें पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह पकड़ी गई थी। पुलिस बिभाग में इस तरह की करतूत अगर सामने आती रही तों  बिभाग के अनुशासन के मर्यादा को तार तार होने से कोई रोक नहीं सकता ?