आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: चार मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता राशि
आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: चार मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता राशि
आपदा पीड़ित परिवारों को राहत: चार मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता राशि
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत चार मृतकों के आश्रितों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा गया।
समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदर अंचल में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा सदर अंचल अधिकारी ने दो मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सहायता राशि प्राप्त करने वालों में चंदनपट्टी निवासी मृतक ललन कुमार यादव के पुत्र सन्नी कुमार तथा रत्नोपट्टी शुभंकरपुर निवासी मृतक सचिन कुमार के आश्रित सारा मोहम्मद शामिल हैं।
सदर अंचल अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को शीघ्र अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
वहीं, बहेड़ी अंचल में आपदा में मृत दो अन्य व्यक्तियों के आश्रितों को भी आपदा राहत योजना के तहत ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने प्रदान किया। इस प्रकार जिले में कुल चार प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई।
फरार अभियुक्त सुमित कुमार के घर चिपका इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, एप्रोच रोड को लेकर दिए अहम निर्देश, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश, समय पर निर्माण पूरा करने पर जोर