फरार अभियुक्त सुमित कुमार के घर चिपका इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
फरार अभियुक्त सुमित कुमार के घर चिपका इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
फरार अभियुक्त सुमित कुमार के घर चिपका इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल थाना में दर्ज कांड संख्या 198/26, धारा 137(2), 96,3(5) बीएनएस
के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सुमित कुमार (पिता- मनोज साहू) के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस टीम ने अभियुक्त के मधुबनी जिला अंतर्गत खजौली थाना क्षेत्र के बेहटा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया और न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस तामील कराया। बिरौल पुलिस ने यह कार्रवाई खजौली थाना पुलिस के सहयोग से किया है।
मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रेम प्रकाश राय ने संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे सुमित कुमार के परिजनों को सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे, अन्यथा पुलिस अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फरार अभियुक्त के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने दी।