बांकीपुर की हार पर फातमी का बड़ा बयान: भाजपा के गढ़ में जनता ने दिया संदेश, संवाद की कमी से हारी राजद
बांकीपुर की हार पर फातमी का बड़ा बयान: भाजपा के गढ़ में जनता ने दिया संदेश, संवाद की कमी से हारी राजद
बांकीपुर की हार पर फातमी का बड़ा बयान: भाजपा के गढ़ में जनता ने दिया संदेश, संवाद की कमी से हारी राजद
दस्तक 7मीडिया /गुड्डूराज
भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता मो. अली अशरफ फातमी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन में से दो सीटों पर एनडीए की हार युवाओं के आंदोलन का सीधा असर है। उनका दावा है कि आंदोलन के बाद एनडीए की राजनीतिक पकड़ कमजोर हुई है, जिसका प्रभाव उपचुनाव के परिणामों में साफ दिखाई दिया।
फातमी ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की कमियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राजद अपने विचार और संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सफल नहीं रही। इसका सीधा लाभ जन स्वराज पार्टी को मिला, जिसने मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है, जहां पार्टी लगातार बड़े अंतर से जीत दर्ज करती रही। लेकिन इस बार मिली हार यह संकेत देती है कि राज्य के लोग, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उनके अनुसार उपचुनाव में भाजपा की हार के पीछे आम जनता का असंतोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
राजद नेता ने कहा कि बांकीपुर ऐसा क्षेत्र है जहां भाजपा के सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रभाव क्षेत्र तथा एनडीए के कई प्रमुख नेताओं का राजनीतिक आधार है। इसके बावजूद भाजपा के कई नेताओं को अपने-अपने बूथों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे एनडीए सरकार के प्रति जनता की नाराजगी और केंद्रीय नेतृत्व के घटते प्रभाव का संकेत बताया।
बहेड़ी बायपास का निर्माण अंतिम चरण में, चार माह में होगा पूरा: प्रो. विनय चौधरी, आपदा पीड़ितों को विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक, बोले- मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म
फरार अभियुक्त सुमित कुमार के घर चिपका इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई