बहेड़ी बायपास का निर्माण अंतिम चरण में, चार माह में होगा पूरा: प्रो. विनय चौधरी,
आपदा पीड़ितों को विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक, बोले- मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को निर्माणाधीन बहेड़ी बायपास सड़क का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अभियंताओं और संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

