भूमि विवाद में हिंसक झड़प का आरोपी गिरफ्तार, बिरौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
भूमि विवाद में हिंसक झड़प का आरोपी गिरफ्तार, बिरौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
भूमि विवाद में हिंसक झड़प का आरोपी गिरफ्तार, बिरौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
भूमि विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को धर दबोचा है। बिरौल थाना क्षेत्र के कोपा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने कांड संख्या 487/26 के प्राथमिक अभियुक्त अशोक यादव (पिता- लालबाबू यादव) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोपा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान मारपीट और हुड़दंग की घटना घटी, जिसके बाद पीड़ित पक्ष (विपक्षी) के बयान पर बिरौल थाने में प्राथमिक अभियुक्तों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोपा स्थित आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी की। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई में आरोपी अशोक यादव को भागने का मौका तक नहीं मिला और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कागजात तैयार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
दो दिन में पूरा करें मनरेगा का लक्ष्य, प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस सृजित करें: डीएम, लंबित भुगतान जल्द निपटाने का निर्देश, बिरौल व गौड़ाबौराम के पशु शेड की होगी जिला स्तरीय जांच
बहेड़ी बायपास का निर्माण अंतिम चरण में, चार माह में होगा पूरा: प्रो. विनय चौधरी, आपदा पीड़ितों को विधायक ने सौंपे चार-चार लाख के चेक, बोले- मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म