दो दिन में पूरा करें मनरेगा का लक्ष्य, प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस सृजित करें: डीएम, लंबित भुगतान जल्द निपटाने का निर्देश, बिरौल व गौड़ाबौराम के पशु शेड की होगी जिला स्तरीय जांच
दो दिन में पूरा करें मनरेगा का लक्ष्य, प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस सृजित करें: डीएम, लंबित भुगतान जल्द निपटाने का निर्देश, बिरौल व गौड़ाबौराम के पशु शेड की होगी जिला स्तरीय जांच
दो दिन में पूरा करें मनरेगा का लक्ष्य, प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस सृजित करें: डीएम,
लंबित भुगतान जल्द निपटाने का निर्देश, बिरौल व गौड़ाबौराम के पशु शेड की होगी जिला स्तरीय जांच
दस्तक 7 मीडिया/ दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा एवं वीबी-जी रैम-जी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, निदेशक लेखा प्रशासन सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल एवं लेखा सहायक मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले की सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत पांच-पांच यूनिट वृक्षारोपण कार्य कराने का निर्देश दिया। विभागीय मानव दिवस सृजन लक्ष्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शेष लक्ष्य हर हाल में अगले दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन 19 हजार मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में यह भी सामने आया कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का अब तक करीब 60 प्रतिशत भुगतान ही हो सका है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित भुगतान का शीघ्र निष्पादन कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बिरौल और गौड़ाबौराम प्रखंड में मनरेगा के तहत निर्मित पशु शेड की समीक्षा के दौरान डीएम ने गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हो तथा नियमित मॉनिटरिंग कर विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।