58.50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, देर रात पुलिस की छापेमारी में 156 बोतल बरामद

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

जमालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 58.50 लीटर अंग्रेजी शराब की कुल 156 बोतलें जब्त की हैं। सभी बोतलें 375 एमएल की हैं।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव निवासी कजामुल के पुत्र मो.हसन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरवारा गांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की खेप रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 156 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात यह कार्रवाई की गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।