हृदय गति रुकने से पत्रकार की मौत ,जिले मे शोक की लहर।
हृदय गति रुकने से पत्रकार की मौत ,जिले मे शोक की लहर।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
जिले मे एक पत्रकार की अचानक हुई मौत के बाद पूरे पत्रकार समुदाय मे शोक की लहर उठ गयी। लोग एक दूसरे को मेसेज के माध्यम से पूछने लगे कि क्या यह सही हैं ?विश्वास नहीं हो रहा था कि पत्रकार अवधेश अचानक ईश्वर की गोद मे समा जाएगा। तरह तरह की चर्चाएं होने लगी लेकिन यह कटु सत्य था कि वह हमारे बीच नहीं रहा। सभी की आँखें नम हो गई। कई साथी दिन भर अपना काम छोड़कर शोक मे डूब गये। डीएमसीएच पहुंचने लगे।
दरअसल पत्रकार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा मुहल्ले के रहने वाले अवधेश कुमार सिन्हा अचानक बीमार पर गये थे। परिजनों ने उन्हें डीएमसीएच मे इलाज कराने हेतु भर्ती कराया था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां हृदय गति रुकने से इलाज के क्रम मे ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे जिले मे मातम छा गया। उनके शव का अंतिम संस्कार मुक्ति धाम मे किया गया ,इस दौरान कई पत्रकार साथी मौजूद थे। मुखाग्नि उनके भाई विवेक सिन्हा ने दिया।
इस घटना के बाद उनकी माँ और पत्नी का रोते रोते बुरा हाल हैं। हालांकि कई पत्रकार साथी ढांढस बांध रहें थे।
बुढ़ी गांधी के नाम से चर्चित मातंगिनी हाजरा की 152 वीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने पुष्पांजलि निवेदित कर किया नमन।।
बिहार मे बदल गया हैं पुलिसिंग का तरीका ?आम लोंगों का हैं बुरा हाल ,नये सिस्टम का हुआ हैं इजाद ,अब सरकारी नंबर पर कम, व्हाट्सएप नंबर पर ज्यादातर होती हैं बातें ?अधिकारियो की पोस्टिंग आम लोंगों के लिये हैं या फिर ………….??