बुढ़ी गांधी के नाम से चर्चित मातंगिनी हाजरा की 152 वीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने पुष्पांजलि निवेदित कर किया नमन।।
बुढ़ी गांधी के नाम से चर्चित मातंगिनी हाजरा की 152 वीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने पुष्पांजलि निवेदित कर किया नमन।।
दरभंगा /विधि संवाददाता
अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महिला क्रान्तिकारियों में से एक बुढ़ी गांधी के नाम से चर्चित मातंगिनी हाजरा की 152 वीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने पुष्पांजलि निवेदित कर नमन किया। ।अधिवक्ता रमणजी चौधरी और अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वकीलों ने स्वर्गीय हाजरा के तैलचित्र पर पुष्प निवेदित किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि महिला क्रान्तिकारी श्रीमती हाजरा का जन्म वर्त्तमान में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिला के होगला गांव में 19 अक्टूबर 1870 ई. में हुआ था। 72 बर्ष की अवस्था में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान तामलुक में तिरंगा फहराने के क्रम में 29 सितम्बर 1942 को ब्रिटिश हुकूमत की पुलिस ने तीन गोली मारकर इनकी हत्या कर दी।बंदे मातरम के उदघोष के साथ हाजरा ने अपने प्राण त्याग दिये।श्रद्धांजलि अर्पित करने के अवसर पर अधिवक्ता नरेश मिश्र,अशोक कुमार झा,हरिभूषण चौधरी,किरण कुमारी,मोहन कुमार ठाकुर,संतोष कुमार सिन्हा,ब्रजेश कुमार समेत दर्जनों वकीलों एवं अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा ने शहीद हाजरा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।
बिरौल के डुमरी जीरो माइल से ही खुलेगी हर रूट की बसें। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार प्रमंडल दरभंगा के अधिसूचना पर प्रशासन ने की कार्रवाई,अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन ने दरभंगा केशरी के 15 बसों से वसूला जुर्माना,इस पहल से प्रशासन को लोगों ने दिया साधुवाद।
हृदय गति रुकने से पत्रकार की मौत ,जिले मे शोक की लहर।