6 महीने बीत गये मगर इंसाफ नहीं मिला! मासूम अयान के कातिल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
6 महीने बीत गये मगर इंसाफ नहीं मिला! मासूम अयान के कातिल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
6 महीने बीत गये मगर इंसाफ नहीं मिला! मासूम अयान के कातिल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
दीपक कुमार ( क्राईम रिपोटर)
बिहार के मुजफ्फरपुर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल गांव में 5 साल के मासूम अयान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आज इस खौफनाक वारदात को पूरे 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। मासूम का परिवार आज भी इंसाफ की गुहार लगा रहा है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
हालांकि, मामला ठंडा पड़ता देख अब बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम के निर्देश पर पुलिस की हलचल तेज हुई है। पुलिस टीम ने कटरा इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की है। लेकिन सवाल वही है—आखिर 6 महीने तक पुलिस क्या कर रही थी?
आपको याद दिला दें कि यह सनसनीखेज वारदात इस साल 8 फरवरी को सामने आई थी। मोहम्मद जुबैर का 5 वर्षीय मासूम बेटा अयान अचानक लापता हो गया था। लगातार 5 दिनों तक तलाश के बाद, अयान का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मस्जिद के पास एक पोखर से बरामद हुआ था।
मासूम का शव मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। उस वक्त पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन आधा साल बीत जाने के बाद भी नतीजा शून्य है।
एक तरफ बेगुनाह मासूम की जान चली गई, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार हर दिन इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कटरा में हुई हालिया छापेमारी के बाद पुलिस अयान के कातिलों की गर्दन तक पहुँच पाती है या नहीं।
3.20 करोड़ की सड़क बनी परेशानी: 20% भी काम नहीं, बारिश में बाथ पुनर्वास टोला का संपर्क टूटा विधायक से लगाई गुहार, कहा- सड़क पर पत्थर डलवाकर तत्काल आवागमन बहाल कराया जाए
बांकीपुर की हार से NDA में बढ़ी हलचल, जदयू सूत्रों ने उठाए सवाल; भाजपा ने कहा- करेंगे आत्ममंथन ?