दरभंगा के स्कूलों में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस-2026, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 8 अगस्त तक भेजने होंगे वीडियो

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दरभंगा जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी (बिहार शिक्षा परियोजना – समग्र शिक्षा अभियान) द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान), दरभंगा द्वारा जारी पत्र के तहत जिले के सभी विद्यालय प्रधानों तथा संगीत एवं नृत्य शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से एक नृत्य एवं एक गायन का लगभग 05 मिनट का वीडियो मांगा गया है। सभी विद्यालयों को यह वीडियो दिनांक 08.08.2026 तक अनिवार्य रूप से भेजना होगा। विभाग की ओर से वीडियो भेजने के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 8544411210 जारी किया गया है।
प्राप्त वीडियो को ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति’ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर उत्कृष्ट नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों का चयन जिला स्तरीय मुख्य समारोह के लिए किया जाएगा।
विभाग ने पत्र जारी करते हुए जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।