बेनीबाद: शिवदाहा आयान की हत्या मामले में 6 महीने बाद भी आरोपी की नहीं हो सकी है गिरफ्तारी
दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदाहा बरैल गांव में आयान की मर्डर का 6 महीने बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि बेनीवाद के थाना प्रभारी राजकुमार गौतम के निर्देश पर पुलिस ने कटरा इलाके में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया। जानकारी अनुसार 6 महीने पहले 8 फरवरी को पांच दिनों से लापता एक पांच वर्षीय बालक का शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया था। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबैर के पुत्र अयान के रूप में हुई थी। अयान का शव उसके घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मस्जिद के पास एक पोखर से बरामद किया गया था। मासूम की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
